विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के परिवार ने किया कैट से किनारा

By Edited By:
Published: Thu, 29 Aug 2013 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2013 09:19 AM (IST)

बॉलीवुड अदाकारा कट्रीना कैफ की बहन की लंदन में हुई शादी अब तक चर्चा में है क्योंकि इस शादी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा कट्रीना कैफ की बहन की लंदन में हुई शादी अब तक चर्चा में है क्योंकि इस शादी में ना तो उनके पूर्व प्रेमी सलमान खान आए और ना ही मौजूदा प्रेमी रणबीर कपूर पहुंचे। पहले यह खबर थी कि कट्रीना ने इस शादी के लिए सलमान खान को न्योता भेजा ही नहीं

है। लेकिन एक टेबलॉयड के हवाले से यह खबर आ रही है कि कट्रीना ने सलमान खान सहित उनके पूरे परिवार को शादी में शामिल होने का न्योता भेजा था, लेकिन सलमान खान और उनके परिवार ने इस शादी से किनारा करना बेहतर समझा।

बहन की शादी में ब्राइडमेड बनी कैट

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता को भी शादी में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था जो कट्रीना की अच्छी दोस्त बताई जाती हैं। लेकिन सलमान की दोनों बहनों ने भी शादी से किनारा करना ही बेहतर समझा। कारण क्या रहा, इसका पता किसी को भी नहीं है। कट्रीना के खासमखास दोस्त रणबीर को भी शादी में शामिल होने का न्योता भेजा गया था। रणबीर तो शादी में नहीं आए लेकिन उन्होंने कट्रीना की बहन नताशा के लिए एक शानदार गिफ्ट भिजवाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर