यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सल्लू के भाई और शाहरुख ने की एक साथ पार्टी..
शाहरुख और सलमान की दुश्मनी तो किसी से नहीं छुपी है। शाहरुख-सलमान की ये लड़ाई सलमान के भाई अरबाज पर ...और पढ़ें

मुंबई। शाहरुख और सलमान की दुश्मनी तो किसी से नहीं छुपी है। शाहरुख-सलमान की ये लड़ाई सलमान के भाई अरबाज पर कोई असर नहीं डालती।
एक रिर्पोट के मुताबिक हाल ही में रितेश सिद्धवानी के घर हुई पार्टी में शाहरुख और अरबाज को एक साथ देखा गया। रितेश और फरहान ने फुकरे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस पार्टी में शाहरुख और सलमान को भी बुलाया गया था। पर अपनी आने वाली फिल्म मेंटल की शूटिंग में व्यस्त सलमान पार्टी में पहुंच न पाए। पर सलमान की जगह उनके भाई अरबाज फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।
एक सूत्र ने बताया कि अरबाज और शाहरुख बहुत अच्छे से एक दूसरे से बात कर रहे थे। सूत्र ने यह भी बताया कि अरबाज ने कुछ समय पहले शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी।
अफवाहों पर यकीन किया जाए तो न सिर्फ दोनों खान ने साथ में फिल्म का लुफ्त उठाया, बल्कि फिल्म स्क्रीनिंग के बाद दोनों रितेश के घर पार्टी में भी शामिल हुए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
