विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान के रियलिटी शो में चुने जाएंगे 2 विजेता

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 28 Dec 2014 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 28 Dec 2014 09:07 AM (IST)

सलमान खान के रियलिटी शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। सुनने में आ रहा है कि इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के रियलिटी शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। सुनने में आ रहा है कि इस बार शो में किसी एक नहीं बल्कि दो प्रतिभागियों को विजेता चुना जाएगा। जी हां, शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव किया गया है।

डिआंड्रा के साथ संबंध पर गौतम का खुलासा

पिछले दिनों खबर आई थी कि शो को मिल रही अच्छी टीआरपी की वजह से इसे एक महीने और बढ़ाया जा रहा है और आखिरी एक महीना इसे सलमान नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर फराह खान होस्ट करेंगी। अब खबर है कि शो में दो प्रतिभागियों को विनर बनाया जाएगा। इस शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है।

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'पहला विनर मौजूदा प्रतिभागियों में से चुना जाएगा और फरवरी में फराह के साथ होने वाले फिनाले में दूसरे विनर का नाम घोषित किया जाएगा।'

मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं: डिआंड्रा सोरेस

आपको बता दें कि शो में जल्द ही पुराने सीजन के प्रतिभागी भी एंट्री करेंगे, जो मौजूदा प्रतिभागियों के साथ फरवरी तक घर में रहेंगे। बताया जा रहा है कि महक चहल, ऐजाज खान और संभावना सेठ शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के लिए हां कर चुके हैं। खबरों की मानें तो चैनल इमाम सिद्दीकी और डॉली बिंद्रा के साथ भी संपर्क में है।

वाकई इन हस्तियों को वापस शो में देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

रियलिटी शो में अश्लीलता से राज्यसभा सांसद नाराज