जोधपुर कोर्ट के फ़ैसले से ख़ुश सलमान ख़ान ने कोर्ट के बाहर बांटे ऑटोग्राफ़!
सलमान को फ़ैसले के एलान के लिए अदालत में रहने के हुक्म दिया गया था और इसके लिए उन्हें 10.30 बजे तक पहुंचना था। मगर, सलमान तो सलमान हैं।
रूपेश कुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान ख़ान अपनी शूटिंग में देर से पहुंचने के लिए मशहूर हैं, मगर ये लेटतलीफ़ी सलमान की रग-रग में बसी है। तभी तो जनाब अदालत भी अपने हिसाब से पहुंचते हैैं।
आर्म्स एक्ट के 18 साल पुराने मामले में आज (बुधवार) सलमान ख़ान के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया जाना है, जिसके लिए वो जोधपुर में हैं। सलमान को फ़ैसले के एलान के लिए अदालत में रहने के हुक्म दिया गया था और इसके लिए उन्हें 10.30 बजे तक पहुंचना था। मगर, सलमान तो सलमान हैं। ठीक 10.30 बजे अदालत बैठ गई, मगर सलमान नहीं पहुंचे। फ़ैसले में देरी होने की वजह से जज दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान के वक़ीलों को उन्हें आधे घंटे में हाज़िर करने का हुक्म दिया और अपने चेंबर में चले गए।
इसे भी पढ़ें- सलमान को बड़ी राहत, 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट केस में जोधपुर कोर्ट ने किया बरी
आख़िरकार लगभग 11.45 बजे सलमान अपने वक़ीलों और बहन अलवीरा के साथ अदालत पहुंचे। सलमान के आने के बाद अदालत की कार्यवाही शुरू हुई। जज ने उनसे पूछा- आपका नाम क्या है। सलमान ने कहा- सलमान ख़ान। इसके बाद जज ने कहा- सलमान ख़ान आपको दोषमुक्त किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- स्टारडम का बुखार कई बार चढ़ा, जज के सामने भी दिखाई दबंगई
इस तमाम कार्यवाही में बमुश्किल 5 मिनट का वक़्त लगा। फ़ैसला सुुनने के बाद सलमान अदालत से बाहर आ गए। सलमान ख़ान की पेशी की ख़बर की वजह से अदालत के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सलमान मूड में थे और फैंस को ऑटोग्राफ़ भी दिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।