विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

By rohitEdited By:
Published: Wed, 03 Dec 2014 08:59 AM (IST)Updated: Wed, 03 Dec 2014 09:01 AM (IST)

ये तस्वीर देखकर शायद आपको भी विश्वास नहीं हुआ होगा। लेकिन बॉलीवुड के तीनों खान कल वाकई एक ही मंच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ये तस्वीर देखकर शायद आपको भी विश्वास नहीं हुआ होगा। लेकिन बॉलीवुड के तीनों खान कल वाकई एक ही मंच पर नज़र आए। ऐसा नज़ारा पहले शायद ही देखने को मिला हो। आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान बेशक एक साथ किसी फिल्म में काम न कर रहे हों लेकिन ये हाल ही में एक मंच साझा करते नज़र आए।

इन तीनों को साथ लाने काम किसी और ने नहीं बल्कि 'आप की अदालत' के होस्ट और निजी न्यूज चैनल इंडिया टीवी के संपादक रजत शर्मा ने कर दिखाया है। इस स्पेशल एपिसोड को 2 दिसंबर को 'आप की अदालत' के 21 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के प्रगति मैदान में शूट किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे अन्य कलाकार भी नज़र आए।

हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में शाहरुख और सलमान करीब आए थे। पैच अप के बाद दोनों ने आमिर के साथ मिलकर वीडियो चैट भी की थी। एक तरफ जहां आमिर अर्पिता की शादी में हैदराबाद पहुंचे थे वहीं दूसरी तरफ शाहरुख ने मुंबई में अर्पिता के रिसेप्शन में शिरकत की थी।

खैर हम तो यही कहेंगे कि जरूर सितारे बदले हैं, जो ये सितारे एक साथ मंच पर साथ आए। ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

पढ़ें: सलमान बोले, शाहरुख के साथ नहीं हुआ पैच अप

पढ़ें: अर्पिता के रिसेप्शन में इस गाने पर नाचे शाहरुख-सलमान