विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने अपनी शादी और बच्‍चों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2016 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 02:38 PM (IST)

सलमान खान से हर इंटरव्‍यू में उनकी शादी से जुड़ा सवाल जरूर पूछा जाता है। हाल ही में एक कार्यक्रम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान से हर इंटरव्यू में उनकी शादी से जुड़ा सवाल जरूर पूछा जाता है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब सलमान से पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे, तो उन्होंने अपने जवाब से सबको चौंका दिया। पिछले दिनों खबर थी कि सलमान अपनी कथित रोमानियन गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी...

सलमान अभी तक कई हीरोइनों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी रिलेशनशिप शादी तक नहीं पहुंची। पिछले दिनों खबरों का बाजार गर्म था कि सलमान इस साल फाइनली शादी कर लेंगे। लेकिन हाल ही में पुणे के कॉलेज में हुए कार्यक्रम में जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक गंभीर संदेह जाहिर किया।

कार्यक्रम में मौजूद भीड़ के 'शादी शादी...' के शोर को शांत करते हुए सलमान ने कहा, 'क्या आपको मेरे माथे पर पसीना नजर आता है? आप ऐसा किसी और के माथे को नहीं पाएंगे, क्यों यहां मौसम बहुत अच्छा है। जहां तक शादी होने की बात है, तो उस पर मुझे संदेह है। लेकिन मैं तीन से चार बच्चे जरूर चाहता हूं। मुझे पता है कि शादी के बिना बच्चे होना मुश्किल है, लेकिन मैं मैनेज कर लूंगा। पहले उम्र नहीं थी शादी की और अब उम्र पास हो चुकी है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।'

परिणीति चोपड़ा अगली फिल्म में बनेंगी आयुष्मान खुराना की 'बिंदु'

जब सलमान से पूछा गया कि खबर थी आप हिट एंड रन केस खत्म होने के बाद शादी कर लेंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'केस अभी तक खत्म नहीं हुआ है।'