विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा अगली फिल्‍म में बनेंगी आयुष्‍मान खुराना की 'बिंदु'

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2016 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 10:17 AM (IST)

परिणीति चोपड़ा की पिछले एक साल से कोई फिल्‍म रिलीज नहीं हुई है। इस दौरान कई बार खबर आई कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। परिणीति चोपड़ा की पिछले एक साल से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस दौरान कई बार खबर आई कि उन्होंने नई फिल्म साइन कर ली है। इन खबरों से परिणीति इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने कह दिया कि जब वह कोई फिल्म साइन करेंगी, तो सबको बता देंगी। परिणीति ने अपना वादा पूरा किया है, उन्होंने नई फिल्म साइन कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी...

जी हां, परिणीति ने आखिरकार नई फिल्म साइन कर ली है। ये यशराज बैनर की फिल्म है, जिसमें वह एक्टिंग के साथ सिंगिंग करते हुए भी नजर आएंगी। फिल्म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं नए डायरेक्टर अक्षय रॉय इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। आयुष्मान खुराना फिल्म में परिणीति के अपोजिट नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है 'मेरी प्यारी बिंदु'। फिल्म में परिणीति बिंदु के किरदार में नजर आएंगी।

ये सारी जानकारी परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो के जरिए शेयर की है। इस वीडियो में वह पहले गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद वह बताती हैं कि फिल्म में वह गाना क्यों गा रही है और इसे कौन बना रहा है।

'मेरी प्यारी बिंदु' को लेकर जितनी उत्साहित परिणीति हैं, उससे कहीं ज्यादा एक्साइटेड आयुष्मान खुराना नजर आ रहे हैं। आयुष्मान ने बताया कि वह यशराज बैनर की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।