विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने शेयर किया 'हीरो' का नया गाना 'ओ खुदा'

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 03 Sep 2015 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 03:37 PM (IST)

सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'हीरो' का दूसरा सॉन्ग 'ओ खुदा' गुरूवार को रिलीज कर दिया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'हीरो' का दूसरा सॉन्ग 'ओ खुदा' गुरूवार को रिलीज कर दिया। बुधवार शाम ही उन्होंने ट्वीट कर फैंस को बताया था कि वो जल्द ही फिल्म का दूसरा सॉन्ग शेयर करेंगे।

सलमान की इस फिल्म से नील नितिन मुकेश कर रहे हैं वापसी, शूटिंग की पूरी

साल 1983 में आई फिल्म 'हीरो' की इस रीमेक को सलमान खान और सुभाष घई प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से स्टार किड्स सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

पहले इस फिल्म को सुभाष घई ने ही बनाया था। इसमें जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री ने लीड रोल निभाया था।

आथिया जहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। वहीं सूरज पंचोली एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं।

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'हीरो' 11 सितंबर को रिलीज हो रही है।

सेक्सी बिपाशा को यहां लटकने में आता है बहुत मजा!