Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान को सोनम के साथ रोमांस करने में आई शर्म!

    सलमान खान सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। लेकिन सलमान इसे लेकर थोड़े नर्वस

    By Edited By: Updated: Mon, 20 Oct 2014 11:34 AM (IST)

    मुंबई। सलमान खान सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। लेकिन सलमान इसे लेकर थोड़े नर्वस लग रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान ने कहा कि उनके लिए सोनम कपूर के साथ रोमांस करना काफी मुश्किल था, जो उनसे करीब आधी उम्र की हैं। इससे पहले वो सोनम के पिता अनिल कपूर के साथ काम कर चुके हैं, जिससे वो और ज्यादा असहज महसूस करते हैं। सुनने में आया था कि जब सलमान सोनम के साथ कोई रोमांटिक सीन करते हैं तो लाल पड़ जाते हैं।

    दूसरी तरफ सोनम को सलमान के साथ रोमांस करने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वो उन्हें बहुत हैंडसम और गुड लुकिंग लगते हैं।

    सलमान इससे पहले सोनम की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' में भी उनके साथ काम कर चुके हैं। हालांकि सलमान ने इसमें कैमियो किया था। 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान डबल रोल में हैं। उनका एक किरदार राजकुमार है जबकि दूसरा किरदार हुबहू उनकी तरह दिखने वाला एक आम आदमी है। सोनम फिल्म में एक राजकुमारी के किरदार में होंगी। फिल्म में नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर भी हैं।

    पढ़ेंः 'प्रेम रतन धन पायो' में इस लुक में नज़र आएंगे सलमान

    पढ़ेंः सलमान ने लटकाई 'प्रेम रतन धन पायो'