विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिट एंड रन केस : जज का फैसला सुनते ही कोर्ट में रो पड़े सलमान खान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 10 Dec 2015 02:40 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2015 07:12 PM (IST)

आखिरकार 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को सभी आरोपों से बरी कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्टरूम में जज ने जैसे ही बरी होने का फैसला सुनाया, सलमान खान के आंखों में आंसू आ गए। उस वक्त उनकी बहनें अलविरा और अर्पिता भी मौजूद थीं। फैसला सुनते ही सभी खुशी से एक दूसरे के गले लग गए और सलमान खान भावुक हो गए। हालांकि उन्होंने अपना चेहरा हाथों से छिपा लिया और दीवार की तरफ घूम गए। मगर कोर्ट में खचाखच भरे लोगों की नजरों से यह छिप नहीं पाया।

सलमान के खिलाफ वो आरोप, जो नहीं हुए साबित

आपको बता दें कि सलमान खान ने सेशंस कोर्ट से मिली पांच साल की सजा के खिलाफ अपील की थी। गुरुवार को हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सलमान खान के खिलाफ लगे कोई भी आरोप साबित नहीं हो सके। इसलिए उन्हें बाइज्जत बरी किया जाता है।

हिट एंड रन केस में सलमान खान बॉम्बे हाईकोर्ट से हुए बरी

गौरतलब है कि 2002 केे इस केस में सलमान खान की लैंड क्रूजर कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। खैर, इस पूरे केस में बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से सलमान खान को बहुत बड़ी राहत मिली है और कोर्ट से जाते वक्त वो अपनी कार में काफी सुकून महसूस करते नजर आए।