यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या सलमान बनेंगे भगवान कृष्ण?
एनिमेटेड फिल्म महाभारत के मेकर्स सलमान को भगवान कृष्ण की आवाज के लिए लेना चाहते हैं। जयंतीलाल गड़ा और उनकी ...और पढ़ें

मुंबई। एनिमेटेड फिल्म महाभारत के मेकर्स सलमान को भगवान कृष्ण की आवाज के लिए लेना चाहते हैं। जयंतीलाल गड़ा और उनकी पूरी टीम यह कोशिश कर रही है कि सलमान कृष्ण के पात्र को अपनी आवाज देने के लिए तैयार हो जाएं।
कभी दोस्त नहीं बन सकते सलमान-शाहरुख
खबरों पर विश्वास करें तो फिल्म के निर्माताओं ने कई बार अलग अलग नामों पर विचार किया और पाया कि सलमान की आवाज सबसे सटीक होगी कृष्ण के कैरेक्टर के लिए। मेकर्स का मानना है कि सलमान की शख्सियत और आवाज लोगों से बहुत जल्द कनेक्ट हो जाएगी। उनकी टोन कुछ ऐसी है कि सलमान कृष्ण की आवाज के लिए बिल्कुल सही पसंद हैं।
अभी निर्माता सलमान को अप्रोच करने की कार्यवाही में जुटे हुए हैं। अमिताभ बच्चन भीष्म की, अनिल कपूर कर्ण की और विद्या बालन द्रौपदी की आवाज देंरी। फिल्म में एनिमेटेड कैरेक्टर के फीचर उनकी आवाज देने वालों के जैसे होंगे। सूत्र बताते हैं कि अगर सलमान अपनी आवाज देते हैं तो कृष्ण की कैरेक्टर भी उनके जैसा दिखेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
