Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'धूम-4' से अभिषेक बच्चन-उदय चोपड़ा की छुट्टी, इस एक्टर ने किया रिप्लेस

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2016 02:23 PM (IST)

    यशराज फिल्म्स के चीफ आदित्य चोपड़ा इस फ्रेंचाइजी को यंग रखना चाहते हैं। इसीलिए दोनों एक्टर्स की छुट्टी हुई है।

    Hero Image

    मुंबई। अभिषेक बच्चन के लिए इससे बड़ा झटका नहीं हो सकता! खबर है कि धूम फ्रेंचाइजी से उनकी छुट्टी हो गई है। उनकी जगह यंग और एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह ले रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक धूम सीरीज की चौथी फिल्म को 'धूम रीलोडेड: द चेज कंटीन्यूज' के नाम से बनाया जा रहा है। रणवीर सिंह के साथ सलमान खान को भी फिल्म में फाइनल कर लिया गया है। लेकिन जबर्दस्त ट्विस्ट ये है, कि इस बार अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। यशराज फिल्म्स के चीफ आदित्य चोपड़ा इस फ्रेंचाइजी को यंग रखना चाहते हैं। इसीलिए दोनों एक्टर्स की छुट्टी हुई है। रणवीर सिंह यशराज के फेवरिट एक्टर हैं, लिहाजा उनसे बेहतर च्वाइस दूसरी क्या हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ट्यूबलाइट' में सलमान की हीरोइन का खुलासा होने पर मेकर्स नाराज, उठाया ये कदम

    वैसे भी सलमान खान के सामने रणवीर सिंह को देखना दर्शकों के लिए भी मजेदार अनुभव रहेगा। यशराज की तरफ से इस खबर का अधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है। धूम फ्रेंचाइजी की शुरुआत अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम के साथ हुई थी।

    कॉमेडियन कपिल शर्मा ने की गुपचुप शादी, इस हीरोइन को बनाया दुल्हन, देखें तस्वीरें

    'धूम 2' में अभिषेक- उदय अपने पुराने रोल्स में रहे, लेकिन रितिक रोशन की एंट्री हुई। 'धूम 3' में भी अभिषेक और उदय ने अपने पुलिस अफसरों वाले रोल निभाए, जबकि एंटेगॉनिस्ट आमिर खान थे।