यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस तस्वीर में देखिए सलमान और लुलिया की करीबी!
पिछले साल नवंबर में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी हुई थी और यह शादी कई कारणों से चर्चा ...और पढ़ें

मुंबई। पिछले साल नवंबर में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी हुई थी और यह शादी कई कारणों से चर्चा का विषय रहीं। इनमें से एक कारण रहा शादी में सलमान का अपने परिवार और करीबी दोस्तों को अपनी गर्लफ्रेंड लुलिया वंतुर से मिलवाना। सलमान और लुलिया शादी में पूरे समय साथ थे। उन्हें देखकर लग रहा था कि वह सलमान के परिवार के साथ बहुत सहज है।
पढ़ें: सलमान से आ रही थी शराब की बू, लेकिन...
अब इस खास लम्हे की तस्वीर सामने आ गई है। तस्वीर में लुलिया, सलमान और उनके परिवार के साथ नजर आ रही है। लुलिया ने ब्लू साड़ी पहनी है और सलमान के साथ खड़ी हैं। तस्वीर में सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान भी हैं।
पढ़ें: सलमान का घर बसते नहीं देखना चाहतीं बिपाशा बसु
सलमान, लुलिया से कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान मिले थे। लुलिया ने सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' में भी स्पेशल अपीयरेंस दिया।
