दूर हुए मतभेद! सलमान ने अक्षय कुमार को गले लगाया
लगता है सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच हुई अनबन ठीक हो गई है। तभी दोनों हाल ही में फुगली के सेट पर गले मिलते नजर आए। यही नहीं दोनों ने साथ में खूब फोटो भी खिंचवाई। सलमान फुगली में एक कैमियो भी करने जा रहे हैं।
मुंबई। लगता है सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच हुई अनबन ठीक हो गई है। तभी दोनों हाल ही में फुगली के सेट पर गले मिलते नजर आए। यही नहीं दोनों ने साथ में खूब फोटो भी खिंचवाई। सलमान फुगली में एक कैमियो भी करने जा रहे हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले दोनों के बीच फिल्म में हो रहे कैमियो डांस को लेकर अनबन हो गई थी। जिसके बाद सलमान गुस्से से सेट छोड़कर चले गए थे। लेकिन अब लगता है वो सब फर्जी था। दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। इसलिए सलमान ने न सिर्फ फिल्म में अपनी खास मौजदूगी दर्ज कराने की हामी भरी है बल्कि फिल्म में अक्षय के साथ कैमियो को भी तैयार हो गए हैं। ये अक्षय की होम प्रोडक्शन की फिल्म है।
गौरतलब है कि सलमान फिल्म में एक कैमियो करने जा रहे हैं। गाने में अक्षय को ज्यादा फोकस किया जा रहा था। इससे सलमान गुस्सा होकर सेट छोड़कर चले गए थे।