यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुपचुप शादी की खबरों पर साक्षी तंवर ने दी सफाई!
हाल ही में खबरें आईं थी कि टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने कुछ हफ्तों पहले एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी ...और पढ़ें

मुंबई। हाल ही में खबरें आईं थी कि टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने कुछ हफ्तों पहले एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी रचा ली है लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों का खंडन किया है।
काम्या को छोड़ इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे करण!
एक अंग्रेजी अखबार ने साक्षी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये सिर्फ अफवाह है।' इससे पहले भी उनकी शादी की खबरें आ चुकी हैं लेकिन उस वक्त भी उन्होंने इनका खंडन किया था।
पिछले साल एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था, 'मुझे अभी तक वो नहीं मिला है जिससे मैं शादी कर सकूं। अमूमन लोग प्यार ढूंढते हैं, लेकिन मेरे मामले में तो लगता है कि प्यार मुझे ढूंढेगा! मुझे लगता है कि आपका जन्म, आपकी शादी...जैसी बातें पहले से तय होती हैं। मैं शादी में पूरी तरह भरोसा करती हूं क्योंकि मैंने अपने परिवार में कई सफल शादियां देखी हैं।'
सलमान से अपने रिश्ते पर पहली बार बोली कट्रीना
खैर हम तो यही उम्मीद करते हैं कि साक्षी को उनका मिस्टर राइट जल्द ही मिल जाए।
