विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की पार्टी में सैफ का जाना क्यों बना चर्चा का कारण

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 10:06 AM (IST)

वैसे इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि लेकिन सूत्रों के मुताबिक जोधपुर की एक अदालत के ...और पढ़ें

सलमान की पार्टी में सैफ का जाना क्यों बना चर्चा का कारण
सलमान की पार्टी में सैफ का जाना क्यों बना चर्चा का कारण

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सोमवार की देर रात सलमान खान ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी जिसमें कई सारे ख़ास मेहमान पहुंचे लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा का कारण था सैफ अली खान का वहां होना क्योंकि इसका कनेक्शन हाल ही में सलमान के चिंकारा केस से बरी होने से जोड़ कर देखा गया।

सलमान खान अपने घर पर अक्सर पार्टी करते रहते हैं और कल की पार्टी उन्होंने अपने नन्हें मेहमान को लेकर रखी थी। ये लिटिल सेलेब्रिटी था सलमान के साथ फिल्म ट्यूबलाइट में काम कर रहा मार्टिन रे टंगू। सलमान ने उसे जैकी चेन से भी मिलवाया और बाद में घर पर पार्टी की। इस मौके पर सलमान की दोस्त यूलिया भी मौजूद थी और बाद में सैफ अली खान भी अपने नवाबी अवतार में आये। सलमान और सैफ में वैसे कोई दूरियां नहीं है लेकिन इस मुलाकात को हाल ही में जोधपुर कोर्ट से सलमान के बरी होने से जोड़ कर देखा जा रहा है। सलमान के आर्म्स एक्ट में दोषमुक्त होने बाद सैफ पहली बार सलमान से मिलने गए थे। बता दें कि फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान शिकार के मामले में सलमान के साथ सैफ , तब्बू और सोनाली बेंद्रे पर भी केस बना था।

ये बड़ा इरादा लेकर फिर आ रहे हैं नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी

वैसे इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सैफ इसी सिलसिले में सलमान से मिलने गए थे लेकिन सूत्रों के मुताबिक जोधपुर की एक अदालत के फैसले के बाद पहली बार दोनों में इस बारे में भी चर्चा हुई।