विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुजॉय घोष की इस 'कहानी' में शामिल होंगे ऐश्वर्या और सैफ़ अली ख़ान!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2016 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 04:46 PM (IST)

सुजॉय काफी अर्से से इस फ़िल्म को प्लान कर रहे हैं। पहले इसमें सैफ़ के साथ कंगना रनौत लीड रोल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुजॉय घोष निर्देशित फ़िल्म 'कहानी 2' रिलीज़ के लिए तैयार है, और इसके साथ सुजॉय ने एक और कहानी पर काम करना शुरू कर दिया, लेकिन इस कहानी की ख़ासियत ये है कि पर्दे पर पहली बार सैफ़ अली ख़ान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी नज़र आ सकती है।

सुजॉय लंबे अर्से से ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फ़िल्म बनाने को लेकर उत्सुक थे, लेकिन इसके बावजूद वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने अपनी यह कहानी ऐश को सुनाई भी थी। ये कहानी है 'द डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट एक्स' का हिंदी एडेप्टेशन, जिस पर सुजॉय ने काम करना शुरू कर दिया है। सुजॉय इसे पूरा करने के बाद दोनों कलाकारों से विस्तार में बात करेंगे। हालांकि उन्होंने सैफ़ अली ख़ान को फ़िल्म की कहानी सुनाई है और ख़बर है कि उन्होंने इसमें दिलचस्पी लेना भी शुरू कर दिया है। ऐश ने भी दोबारा स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए सुजॉय से कहा है।

बॉलीवुड में अब ब्लैक मनी से नहीं बनतीं फ़िल्में, प्रोड्यूसर्स का दावा

'द डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट एक्स' जापानी क्राइम-थ्रिलर नॉवल है, जिसे काइगो हिगाशीनो ने लिखा है। इसकी कहानी एक तलाक़शुदा मां, उसकी बेटी और उनके पड़ोसी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन पति उनसे मिलने आता है और झगड़े के बाद मां-बेटी के हाथों उसकी हत्या हो जाती है। उनका पड़ोसी इस हत्या को कवर अप करने में उनकी मदद करता है।

अमेरिका के नए प्रेसीडेंट की बीवी पर रामू का अश्लील कमेंट

सुजॉय काफी अर्से से इस फ़िल्म को प्लान कर रहे हैं। पहले इसमें सैफ़ के साथ कंगना रनौत लीड रोल निभाने वाली थीं, लेकिन अब ऐश्वर्या का नाम आ रहा है।