विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों के लिए राजनीति को और समय देना चाहती हैं रूपा गांगुली

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 15 Jul 2015 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2015 05:45 PM (IST)

एक्ट्रेस रूपा गांगुली भी राजनीति से जुड़ चुकी हैं और अब वो चाहती हैं कि राजनीति में ज्यादा से ज्यादा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस रूपा गांगुली भी राजनीति से जुड़ चुकी हैं और अब वो चाहती हैं कि राजनीति में ज्यादा से ज्यादा समय दें। इसका कारण है कि नए कमिटमेंट्स को पूरा करना। रूपा गांगुली को 'महाभारत' में द्रौपदी के किरदार से पहचान मिली थी। फिलहाल उन्होंने अभी कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

'बजरंगी भाईजान' के लिए बड़ी मुसीबत बना 'बाहुबली'

उन्होंने कहा, 'अब मैं कोई भी नया प्रोजेक्ट नहीं कर रही हूं। हां, यदि पहले से कोई प्रोजेक्ट साइन कर रखा है तो वो कर रही हूं।' रूपा गांगुली इन दिनों 'एरो एकबार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया, 'यह एक फिल्म है, जिसके लिए मैंने कमिटमेंट कर रखा था, इसलिए मैं इसे पूरा कर रही हूं। सिनेमा एक सीरियस बिजनेस है। यहां केवल ग्लैमर की ही बात नहीं है।'

जब वरुण ने शाहरुख-काजोल को साथ देखा तो जानें क्या हुआ

उन्होंने बताया, 'जो भी लोग मुझ तक अपनी समस्या लेकर आते हैं, मेरा उनकी ओर से बोलना भी जरूरी है।' सिनेमा पर रूपा गांगुली का कहना है कि सिनेमा उनका पहला प्यार है। जहां तक सवाल फिल्मी रोल का है तो उन्हें रील लाइफ किरदार की तुलना में रियल लाइफ किरदार ज्यादा पसंद हैं।