विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद के साथ काम करने से रोहित शेट्टी का इंकार, ये होगी अगली फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 31 Dec 2015 11:07 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2015 12:16 PM (IST)

पहले 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस' और फिर 'दिलवाले' जैसी हिट फिल्‍में देने वाले डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी की अगली फिल्‍म पर अब सभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो एक तरफ जहां डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्म 'दिलवाले' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं एक्टर शाहिद कपूर 'शानदार' की असफलता को भुला कर जोर-शोर से 'रंगून' की शूटिंग में बिजी हैं। मगर हाल ही में खबर सामने आई थी कि दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं। मगर अब रोहित शेट्टी ने इससे इंकार करते हुए साफ कहा है कि वो शाहिद कपूर के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

नया साल, बॉलीवुड सितारे और खूब धम-धड़ाका

रोहित ने कहा, 'नहीं, मैं शाहिद के साथ काम नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कहां से इस तरह की खबरें आ रही हैं। हम सिर्फ एक बार मिले हैं और ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है जिस पर हम अभी साथ काम कर रहे हैं।' रोहित इस साल 'दिलवाले' में व्यस्त थे। अब वो नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, जो कि 1989 की सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' की रीमेक होगी। रोहित ने बताया, 'मैं जनवरी में 'राम लखन' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करूंगा। फिर देखते हैं क्या होता है।'

कट्रीना की 'फितूर' का पोस्टर, आदित्य का लुक देख रह जाएंगे दंग

रोहित को अजय देवगन के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। एक साथ बनाई गईं 'गोलमाल' सीरीज से लेकर 'सिंघम' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचा चुकी हैं। मगर रोहित की दो पिछली फिल्में 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' शाहरुख खान के साथ थीं। हालांकि रोहित जल्द ही अजय के साथ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की योजना बनाने वाले हैं। फिलहाल अजय अपनी डायरेक्शनल फिल्म 'शिवाय' में व्यस्त हैं।