विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना की 'फितूर' का पोस्‍टर जारी, आदित्‍य का लुक देख रह जाएंगे दंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 01:27 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2015 02:32 PM (IST)

अगले साल कट्रीना कैफ की नई फिल्‍म आ रही है 'फितूर', जिसके डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर ने फिलहाल इसका पोस्‍टर जारी कर दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अपनी नई फिल्म 'फितूर' का पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें आदित्य रॉय कपूर और कट्रीना कैफ लीड रोल में हैं। वहीं इसका ट्रेलर चार जनवरी को आने की संभावना है। आदित्य इसमें एक कश्मीरी का किरदार निभा रहे हैं और उन्होंने अपने फिजिक पर भी कड़ी मेहनत की है।

रश्मि देसाई के पति इस मॉडल के लिए दे रहे थे उन्हें धोखा!

'फितूर' के जरिए आदित्य और कट्रीना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म चार्ल्स डिकेन्स के नॉवेल 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' का रूपांतरण है। फिल्म की शूटिंग भी घाटी में हुई है।

पहले रेखा भी 'फितूर' का हिस्सा थीं। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी थी। मगर बाद में कुछ मतभेदों की वजह से फिल्म छोड़ दी। इसके बाद तब्बू ने उनकी जगह ले ली। सूत्रों की मानें तो उन्होंने सिर्फ पांच घंटे में हामी भर दी। आपको बता दें कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी। ये रहा आदित्य का टफ लुक।