विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक ने फरहान अख्‍तर को कोर्ट में घसीटा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 18 Mar 2015 01:30 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2015 04:31 PM (IST)

डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर और एक्‍टर फरहान अख्‍तर की दोस्‍ती खतरे में है। दरअसल, अभिषेक कपूर 'रॉक ऑन 2' की स्क्रिप्‍ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर अभिषेक कपूर और एक्टर फरहान अख्तर की दोस्ती खतरे में है। दरअसल, अभिषेक कपूर 'रॉक ऑन 2' की स्क्रिप्ट लिखने का क्रेडिट नहीं मिलने से बहुत गुस्से में हैं। इसीलिए उन्होंने इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स रितेश सिद्धवानी और यहां तक कि अपने अच्छे दोस्त फरहान अख्तर को भी कोर्ट में घसीटने का फैसला कर लिया है!

किम कार्दाशियां के पति ने ट्विटर पर डाली उनकी न्यूड तस्वीरें

इन दोनों की प्रोडक्शन कंपनी का नाम एक्सेल एंटरटेनमेंट है। खबर है कि अभिषेक ने पुबाली चौधरी के साथ मिलकर इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का क्रेडिट नहीं मिलने पर एक्सेल एंटरटेनमेंट के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज करा दिया है।

अरे, इतनी सारी बिकनी गर्ल्स के साथ कर क्या रहे हैं राम कपूर?

एक पोर्टल के मुताबिक, अभिषेक ने अपनी याचिका में कोर्ट से यह आदेश देने को कहा है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट को फिल्में प्रोड्यूस करना बंद कर देना चाहिए। साथ ही यह भी निर्देश देने को कहा है कि यह प्रोडक्शन कंपनी उनके साथ हुए सभी एग्रीमेंट का खुलासा करे।

27 मार्च को लंदन में होगा मोम की कट्रीना का उद्घाटन!

चर्चा यह भी है कि अभिषेक 'रॉक ऑन 2' के मेकर्स से इसलिए भी नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने उनकी बजाय किसी नए डायरेक्टर को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया और अब तो यह मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि उन्होंने अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भी कोर्ट में घसीट लिया है। इस फिल्म में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।