विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन पर अब चढ़ने लगा है इस हॉट हीरोइन का 'नशा'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 05:22 PM (IST)

वाणी को रितिक की इस तारीफ़ का पता चला तो उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि अगर वो उनसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आदित्य चोपड़ा की फ़िल्म बेफ़िक्रे के गाने नशे सी चढ़ गई का सुरूर बॉलीवुड के ग्रीक गॉड रितिक रोशन पर भी चढ़ता दिख रहा है। रितिक को ये गाना तो पसंद आया ही है, लेकिन सबसे ज़्यादा उन्हें जिसका नशा चढ़ा है वो हैं वाणी कपूर, जो गाने में काफी हॉट दिख रही हैं।

नशे सी चढ़ गई गाने में रितिक को वाणी के डांस मूव्स ने काफी इंप्रेस किया है। ख़बरें हैं कि गाने का वीडियो ट्रैक देखने के बाद रितिक को वाणी का डांस इतना पसंद आया कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा को फोन करके वाणी को फ़िल्म में कास्ट करने के लिए बधाई दी। इतना ही नहीं, रितिक ने वाणी की तारीफ़ करते हुए कहा कि पिछले कुछ वक़्त में उन्होंने इतनी बेहतरीन डांसर नहीं देखी है। रितिक ने वाणी को बेस्ट डांसर्स में से एक बताया। नशे सी चढ़ गई स्ट्रीट डांस सांग है, जिसमें रणवीर और वाणी पेरिस की सड़कों पर नाचते-गाते दिख रहे हैं। इस डांस की ख़ासियत वाणी की लचीली मूव्स हैं।

इस काम के लिए तो सोनाक्षी सिन्हा अपनी मॉम की भी नहीं सुनतीं

जब वाणी को रितिक की इस तारीफ़ का पता चला तो उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि अगर वो उनसे आधा बेहतर डांस भी करने लगीं, तो ख़ुद को कामयाब समझेंगी। अभी तो रितिक की तारीफ़े मिली हैं, देखते हैं कि उनके साथ वाणी को फ़िल्म कब मिलती है। बेफ़िक्रे इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है।