विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिचा चड्ढा को चार साल बाद मिला इस शख्‍स के साथ काम करने का मौका

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 30 May 2016 11:30 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 May 2016 12:58 PM (GMT+05:30)

चर्चा है कि रिचा चड्ढा एक बार फिर इस खास शख्‍स के साथ काम करने जा रही हैं, जिन्‍होंने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। रिचा चड्ढा ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं, जिनके लिए यह मायने नहीं रखता कि किरदार छोटा है या बड़ा। सिर्फ उस किरदार को पर्दे पर जीवंत करना उनका मुख्य मकसद होता है और इसका असर भी दिखता है। रिचा के लिए पहचान के तौर पर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का हमेशा नाम लिया जाएगा, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था और अब चर्चा है कि रिचा एक बार फिर अपने मेंटर के साथ काम करने जा रही हैं।

बेटों के साथ मूवी देखने पहुंचे रितिक रोशन कैमरे में हुए कैद

रिचा के लिए भी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हमेशा खास रहेगी। वो हमेशा कहती रही हैं कि 2012 में आई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। अब चार साल बाद रिचा एक बार फिर अनुराग के साथ काम करने जा रही हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मगर एक सूत्र का कहना है, 'रिचा एक बार फिर अनुराग के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई है। उनके लिए यह अनुभव संजोने जैसा है, ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म स्कूल जा रही हैं। हालांकि रिचा चाहती हैं कि पहले अनुराग इसको लेकर घोषणा करें, इसके बाद ही वो इस पर बात करना चाहेंगी।'

कपिल के चक्कर में मीका के हाथ से गया 'कॉमेडी नाइट्स', अब ये बनेंगे जज!

वैसे जब इस बारे रिचा से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। इसकी बजाय उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'फुकरे' के सीक्वल को लेकर बात करना पंसद किया। 2013 में आई इस फिल्म में रिचा ने भोली पंजाबन का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिलीं।। रिचा के मुताबिक, अब सीक्वल में उनके इस किरदार को और भी गहराई से पेश किया जाएगा। रिचा की हाल ही में फिल्म 'कैबरे' रिलीज हुई है।

बिकनी में 'पार्वती' की तस्वीरें देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल