विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिचा चड्ढा करेंगी ब्रिटिश कॉमेडी में अभिनय ?

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 04:51 PM (IST)

गैंग्स ऑफ वासेपुर और फुकरे जैसी फीचर फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री रिचा चढ्ढा नई उड़ान के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गैंग्स ऑफ वासेपुर और फुकरे जैसी फीचर फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री रिचा चढ्ढा नई उड़ान के लिए तैयार हैं। अभी उनकी बॉलीवुड फिल्म तमंचे रिलीज होने जा रही है। इस बीच यह खबर आ रही है कि उन्हें एक ब्रिटिश फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है।

सूचना है कि यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। इसके निर्माता और निर्देशक माइकल वार्ड होंगे। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। उसके अनुसार रिचा को ब्रिटिश फिल्म में काम करने का मौका मिला है। और संभावना है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा भी बनेंगी। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में रिचा के विपरीत किसी भारतीय पुरुष कलाकार को ही अभियान का मौका मिल सकता है।

पढ़ें : क्या श्वेता से शादी करने वाले हैं राजा चौधरी

पढ़ें : सोनाली बेंद्रे बनी सबसे महंगी टीवी अभिनेत्री