विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद और मीरा के रिसेप्‍शन कार्ड का भी हुआ खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 09 Jul 2015 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 05:34 PM (IST)

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी कर मुंबई लौट चुके हैं और अब 12 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्‍शन पार्टी देने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी कर मुंबई लौट चुके हैं और अब 12 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। तो क्या आप उनका रिसेप्शन कार्ड देखना चाहेंगे? ये रहा, देख लीजिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे दिल्ली के रविश कपूर ने डिजाइन किया है। यह रॉयल ब्लू कलर में है।

सूत्रों के मुताबिक, इसे भी शाहिद कपूर के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वह चाहते थे कि कार्ड ऐसा हो, जिससे उनकी भावनाएं सब तक पहुंच जाए। आपको बता दें कि इससे पहले उनकी शादी का कार्ड भी देखने को मिला था। उन्होंने सात जुलाई को एक बेहद निजी समारोह में मीरा राजपूत से शादी की।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर तीनों खान का हुआ इतना असर...!

इसके बाद आठ जुलाई को मुंबई रवाना हो गए। मिस्टर एंड मिसेज कपूर को दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया था। अब मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में खूब धूम-धड़ाका होने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां इसमें शिरकत करने वाली हैं।