Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहारी लड़के माधव झा के किरदार में ऐसे दिखेंगे अर्जुन कपूर

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2016 02:00 PM (IST)

    घरेलू पति के बाद अर्जुन कपूर अब एक बिहारी लड़के माधव झा का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्‍होंने 'हाफ गर्लफ्रेंड' से अपना फर्स्‍ट लुक शेयर किया है, जो ये रहा।

    मुंबई (जेएनएन)। 'की एंड का' में घरेलू पति का किरदार निभाने के बाद अर्जुन कपूर अब 'हाफ गर्लफ्रेंड' में नजर आएंगे। इसमें वो एक बिहारी लड़के माधव झा के किरदार में दिखेंगे, जिसे अंग्रेजी बोलने वाली एक शहरी लड़की से प्यार हो जाता है। 'टू स्टेट्स' की तरह अर्जुन की यह फिल्म भी चेतन भगत के एक नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय कुमार की एक दिन की फीस जान उड़ जाएंगे आपके होश

    फिलहाल इस फिल्म में अर्जुन कैसे दिखेंगे, यह सामने आ गया है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में भी नजर आएंगे। उनका यह लुक इसी किरदार से जुड़ा है। अर्जुन ने कुछ इस अंदाज में 'हाफ गर्लफ्रेंड' के माधव झा को इंट्रोड्यूस कराया है।

    मुश्किल में फंसीं बिपाशा, करण से शादी के बाद हुआ ये हाल

    Madhav Jha #halfgirlfriend first look !!!

    A photo posted by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

    VIDEO : क्या आपने देखा 'नागिन' के आने वाले नए सीजन का प्रोमो?

    अर्जुन ने इस फिल्म के सेट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बास्केटबॉल खेलने की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। वाकई में इस किरदार के लिए अर्जुन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

    खैर अब तो यह फिल्म आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वो माधव झा के किरदार के साथ कितना न्याय करने में कामयाब हो पाएंगे, क्योंकि चेतन भगत का नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पाठकों खास ताैर से युवाओं के बीच काफी पॉपुलर रहा है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। अर्जुन भोजपुरी भी बोलते दिखेंगे।