विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक के पापा बने ऋषि, क्या होगा 'ऑल इज वेल'?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 19 Apr 2015 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 09:46 AM (IST)

उमेश शुक्ला अपनी अगली फिल्म 'ऑल इज वेल' को इस साल 21 अगस्त को रिलीज करने जा रहे हैं। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। उमेश शुक्ला अपनी अगली फिल्म 'ऑल इज वेल' को इस साल 21 अगस्त को रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, असीन और सुप्रीया पाठक होंगे।

इमरान को इतना गुस्सा क्यों दिलाती हैं उनकी पत्नी?

पहले इस फिल्म में सुप्रीया की जगह एक्ट्रेस और केंद्र सरकार में मंत्री स्मृति इरानी को लिया गया था लेकिन आधी फिल्म शूट करने के बाद उन्होंने वक्त न होने के चलते फिल्म बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद मुंबई और नासिक में पूरी स्टार कास्ट के साथ फिल्म को दोबारा शूट किया गया।

इस खूबसूरत एक्ट्रेस के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

इस फिल्म में ऋषि और अभिषेक पहली बार बाप-बेटे के रोल्स में नज़र आएंगी। सुप्रीया अभिषेक की मां के रोल में हैं जबकि असीन अभिषेक के ऑपोजिट हैं।

'ओएमजी! ओह माई गॉड' के बाद उमेश शुक्ला की ये दूसरी निर्देशित फिल्म है, जिसे भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, श्याम बजाज और वरुण बजाज प्रोड्यूस कर रहे हैं।

40 साल बाद पाकिस्तान में रिलीज हुई 'शोले'