विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो क्या बिगबी को लेकर रेखा की ये ख्वाहिश हो पाएगी पूरी!

By Edited By:
Published: Tue, 08 Oct 2013 02:51 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2013 04:20 PM (IST)

रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने की लोगों की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने की लोगों की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। फिल्म सिलसिला की लोकप्रिय जोड़ी अनीस बाज्मी की फिल्म 'वेलकम बैक' में दिखेगी। सूत्रों ने बताया कि रेखा ने इस फिल्म में अमित जी के साथ काम करने के लिए अपनी हामी भर दी है।

पढ़ें : जब रेखा से टकराए बिग बी

निर्देशक अनीस बाज्मी ने बताया कि रेखा जी ने फिल्म के लिए हा कर दी है, लेकिन अभी तक कोई कांट्रेक्ट साइन नहीं हुआ है। अनीस बाज्मी ने फिल्म में फिरोज खान (आरडीएक्स) का रोल निभाने के लिए अमित जी से बात की थी। हालांकि अभी तक दोनों से रोल के बारे में सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं हुई है। वे जल्द ही दोनों से उनके किरदारों के बारे में बात करेंगे।

उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन में एक बार दोनों के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन वो वक्त इतनी जल्दी आएगा ये कभी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि फिल्म 'सिलसिला' में दोनों ने जिस खामोश प्यार की दास्तां को बयां किया है वह काबिले तारिफ है। इस बारे में दोनों से मिलना जरूरी है।

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में इन दोनों की जोड़ी के मुकाबले आज भी कोई और नहीं है। दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।