यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोंकणा की फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे रणवीर, ले चुके हैं तलाक
अभिनेता रणवीर शौरी शुरुआत में अपनी पूर्व पत्नी कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।

नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर शौरी शुरुआत में अपनी पूर्व पत्नी कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। रणवीर ने बताया कि उन्होंने कोंकणा को अपनी इच्छा के बारे में बता दिया था, लेकिन काफी बातचीत के बाद वो फिल्म 'ए डेथ इन द गंज' में अहम रोल निभाने के लिए तैयार हो गए।
बर्थडे स्पेशल : 42 साल के हुए रितिक रोशन, इतनी कम उम्र में की थी करियर की शुरुआत
बतौर निर्देशक कोंकणा की यह पहली फिल्म है। फिल्म के पोस्टर लॉन्च पर रणवीर ने कहा, 'मैंने कोंकणा से कई बार कहा कि वो मुझे इस फिल्म में कास्ट न करें, लेकिन वो नहीं मानीं। आखिरकार मुझे ही उनकी बात माननी पड़ी। हालांकि, मैं अब पूरी तरह इसके लिए तैयार हूं और कोंकणा के निर्देशन में काम करने को लेकर उत्साहित भी महसूस कर रहा हूं।'
पठानकोट में हुए आतंकी हमले से इस फिल्म की शूटिंग मुश्किल में, प्रोड्यूसर परेशान
आपको बता दें कि पिछले साल रणवीर और कोंकणा ने अलग होने का फैसला किया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका वो मिलजुलकर लालन-पालन कर रहे हैं। कोंकणा ने एक बयान में कहा था कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया है। रणवीर और कोंकणा कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं।
