विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान से ब्रांड छीनने के लिए रणवीर सिंह ने इतनी कम कर दी फ़ीस!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2016 08:39 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 09:44 AM (IST)

फिल्मों में आने से पहले रणवीर ने एड वर्ल्ड में बतौर कापी राइटर भी काम किया है, जिसका फायदा उन्हें क्रिएटिव्स में मिलता है।

News Article Hero Image

मुंबई। ये ख़बर तो पहले ही आ चुकी है कि एक मशहूर कोल्ड ड्रिंक ब्रांड से सलमान का पत्ता साफ़ हो गया है और उनकी जगह रणवीर सिंह को लिया जा रहा है, मगर नई ख़बर ये है कि रणवीर ने सलमान से ये ब्रांड छीनने के लिए अपनी फ़ीस बेहद कम कर दी है।

2012 से सलमान इस ब्रांड को एंडोर्स कर रहे थे, मगर रणवीर ने इसे सलमान की फ़ीस से एक तिहाई कीमत पर साइन करके सलमान को तगड़ा झटका दिया है। एड वर्ल्ड के सूत्रों के मुताबिक रणवीर एक डील का 4-5 करोड़ लेते हैं। इस लिहाज से उनकी सलाना ब्रांड वैल्यू करीब 50 करोड़ है। सलमान इस ब्रांड के लिए लगभग 18 करोड़ चार्ज कर रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा का प्रिंस हैरी से ये कनेक्शन जानकर दंग रह जाएंगे

कोल्ड ड्रिंक के इस ब्रांड को सलमान से छीनने के बाद पता चलता है कि रणवीर सिंह की लोकप्रियता किस तेजी से बढ़ रही है। जानकार बताते हैं कि फिल्मों में आने से पहले रणवीर ने एड वर्ल्ड में बतौर कापी राइटर भी काम किया है, जिसका फायदा उन्हें क्रिएटिव्स में मिलता है। इस वजह से भी वो टीवी कमर्शियल्स के लिए पसंद किए जा रहे हैं। रणवीर इस वक़्त संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग कर रहे हैं।