विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जरी के बाद रणवीर को अस्पताल से मिली छुट्टी!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2015 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2015 03:32 PM (IST)

शनिवार को हिन्दुजा अस्पताल में अपने कंधे की सर्जरी कराने गए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को रविवार को यानि आज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शनिवार को हिन्दुजा अस्पताल में अपने कंधे की सर्जरी कराने गए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आए रणवीर ने फोटोज भी खिंचवाईं और सर्जरी का असर उनके चेहरे पर कहीं नहीं दिख रहा था। वो हमेशा की तरह खिलखिला रहे थे।

अनुष्का-विराट ने रैना को दे दिया धोखा!

रणवीर फरवरी में राजस्थान में अपनी अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के लिए गए थे, जहां वो एक एक्शन सीक्वेंस की शूट कर रहे थे और इस दौरान उनके कंधे में चोट आ गई थी। उसके बाद से ही वो अक्सर कई मौकों पर अपने सीधे हाथ में स्लिंग पहने नज़र आए।

इस मशहूर सिंगर ने कुत्तों की शादी में गाना गाया!

कल उन्होंने ऑपरेशन थिएटर से लाइव ट्वीट किए थे और ऑपरेशन टेबल पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। रणवीर की इस क्रेजीनेस को देखकर सभी हैरान रह गए थे।

खैर, उम्मीद है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएं!

रणवीर सिंह ने किया ऑपरेशन का लाइव ट्वीट