बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा, किसके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं दीपिका
दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'तमाशा' में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। लगता है कि इस बात से अब रणवीर सिंह को जलन होने लगी है। दीपिका और रणवीर की
मुंबई। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'तमाशा' में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।
मोटी रकम ऑफर होने के बावजूद जैकलिन ने डांस करने से किया इंकार
लगता है कि इस बात से अब रणवीर सिंह को जलन होने लगी है। दीपिका और रणवीर की करीबीयों से तो सभी वाफिक हैं लेकिन फैंस दीपिका और रणबीर की जोड़ी को ज्यादा पसंद करते हैं।
इसपर रणवीर ने कहा कि दीपिका रणबीर के साथ नहीं बल्कि उनके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं।
हाल ही में तमाशा के प्रमोशनल इवेंट में फिल्ममेकर करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वो रणबीर और रणवीर में से सबसे ज्यादा हॉट किनके साथ लगती हैं, तो उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन जब यही सवाल रणवीर से पूछा गया तो उन्होंने तपाक से कहा, 'जाहिर तौर पर मेरे साथ...ये कोई सवाल हुआ।'
हाल ही में एक ऑनलाइन सर्वे में कहा गया था कि रणबीर और दीपिका की जोड़ी इंडस्ट्री के अगले शाहरुख खान और काजोल होंगे, जिनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी है।
हालांकि रणवीर का कहना है कि शाहरुख और काजोल से किसी की तुलना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान और काजोल, शाहरुख खान और काजोल हैं जबकि रणबीर और दीपिका, रणबीर और दीपिका हैं। हर जोड़ी का अपना चार्म और अपील होती है। मुझे नहीं लगता कि किसी एक्टर या जोड़ी की तुलना करना ठीक होगा।'