विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतजार खत्म, रणवीर ने किया 'पद्मावती' की रिलीज डेट का एलान

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 04:26 PM (IST)

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट का एलान किया है साथ ही फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिह इन दिनों अपनी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ-साथ वो अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' के प्रमोशन में भी जुटे हैं। 'पद्मावती' में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण की रोमांटिक जोड़ी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Photos: अक्षय के बेटे मूवी डेट पर पहुंचे, गर्लफ्रेंड ने मीडिया के सामने छुपाया मुंह

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर 'पद्मावती' की रिलीज डेट का खुलासा किया है। 17 नवंबर 2017 को फिल्म रिलीज हो रही है। डेट के साथ रणवीर ने फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया है। 'पद्मावती' में वो अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले कर रहे हैं, और इस फोटो में उनकी सिर्फ आंखे नजर आ रही हैं।

मां मधु चोपड़ा ने खोला राज, प्रियंका चोपड़ा क्यों नहीं करना चाहतीं अभी शादी

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' एक पीरियड ड्रामा है। जिसमें रणवीर, दीपिका के साथ शाहिद कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म की शूूटिंग का काम काफी तेजी से चल रहा है। बता दें रणवीर और दीपिका की जोड़ी आखिरी बार भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आई थी। फिल्म के साथ-साथ इनकी जोड़ी को भी दर्शको ने खूब पसंद किया।