विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां मधु चोपड़ा ने खोला राज, प्रियंका चोपड़ा क्‍यों नहीं करना चाहतीं अभी शादी

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 08:06 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 11:03 AM (IST)

शादियों का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं। इससे प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा बेहद परेशान हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के बेहद करीब हैं। फिर चाहे वो उनकी मां मधु चोपड़ा हों या फिर छोटा भाई। प्रियंका सबका बेहद ख्याल रखती हैं। फिर जब से प्रियंका के पिता का देहांत हुआ है, तब से घर की सभी जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर ले ली है। प्रियंका ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी तो उठा ली है, लेकिन उनकी मां इस बात को लेकर पेरशान रहती हैं कि वह शादी कब करेंगी?

प्रियंका की मां मधु ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस परेशानी को जाहिर किया। मधु चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या उन्हें प्रियंका की शादी की चिंता नहीं सताती? इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल मैं प्रियंका की शादी को लेकर पेरशान रहती हूं। मैं उससे शादी करने के लिए कहती भी हूं। लेकिन हर बार प्रियंका मुझे यकीन दिला देती हैं कि वह इस समय अपनी जिंदगी से बहुत खुश हैं। फिर वह मुझसे पूछती है कि क्या मैं उसे दुखी करना चाहती हूं। तब मैं कहती हूं नहीं! इसके बाद वह कहती है कि इस मुद्दे को छोड़ दीजिए। तब मेरी परेशानी कहीं गायब-सी हो जाती है।'

प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू पंजाबी फ़िल्म का ये है टाइटल, जानें कब होगी रिलीज़ !

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेूसेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर पहुंचकर घर बसा लिया। करीना कपूर इन्हीं में से एक हैं, जो जल्द ही मां भी बनने वाली हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की शायद ऐसी सोच नहीं है। वह इन दिनों अपने करियर के शिखर पर हैं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी वह सफलता की सीढि़या चढ़ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वह अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको 2' में बिजी हैं, जिसके पहले पार्ट को बेहद पसंद किया गया। इधर सुनने में आ रहा है कि वह दिसंबर में अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म की भी घोषणा कर सकती हैं।