विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख के साथ फिल्म नहीं करेंगे रणबीर

By Edited By:
Published: Mon, 04 Nov 2013 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2013 12:36 PM (IST)

पिछले महीने आई रणबीर की फिल्म बेशरम के बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होने पर भी ऐसा लगता है कि इससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले महीने आई रणबीर की फिल्म बेशरम के बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होने पर भी ऐसा लगता है कि इससे उनके करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। वह अब भी अपनी शर्तो पर काम कर रहे हैं।

पढ़ें : रणबीर ने लिया शाहरुख से पंगा

खबरों की मानें तो पिछले दिनों रणबीर ने करन जौहर की एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया, जिसमें शाहरुख भी मुख्य भूमिका में होंगे। कहा जा रहा है कि रणबीर इस समय कोई ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते जिसमें दो हीरो हों।

बेरोजगार हुए रणबीर कपूर

रणबीर की पहली फिल्म सांवरिया रिलीज के वक्त ही शाहरुख की ओम शांति ओम भी रिलीज हुई थी। उसी वक्त से दोनों के बीच टकराहट शुरू हो गई थी। खबर है कि अगले साल दोनों अपनी फिल्मों को लेकर एक बार फिर आमने सामने होंगे। रणबीर की जग्गा जासूस और शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर के साथ-साथ रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि रणबीर जिस मुकाम पर हैं वहां वह दो हीरो वाली फिल्में नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि वह अपने दम पर फिल्में हिट करवा सकते हैं। वैसे भी इस समय रणबीर बहुत बिजी हैं। पहले से ही उनके पास बॉम्बे वेलवेट, जग्गा जासूस और रॉय जैसी फिल्में हैं जिसके बाद उनके पास वक्त ही नहीं बचता और काम लेने का। इस मामले पर रणबीर और करन का कोई बयान नहीं आया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर