विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका या कट्रीना, किसे चुनें रणबीर, बड़ा कन्फ्यूजन

By Edited By:
Published: Sat, 18 May 2013 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2013 04:26 PM (IST)

दीपिका के बाद अब रणबीर कपूर को कट्रीना कैफ की स्माइल खूब पंसद आ रही है। जी हां रणबीर कपूर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका के बाद अब रणबीर कपूर को कट्रीना कैफ की स्माइल खूब पंसद आ रही है। जी हां रणबीर कपूर ने खुद कहा है कि उन्हें दीपिका और कट्रीना कैफ दोनों की हंसी बहुत अच्छी लगती है। रणबीर ने कहा कि वे दोनों हीरोईनों से काफी प्रभावित हैं। दोनों के काम करने का अंदाज उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा कि वे बहुत लकी हैं कि उन्हें पहले जोहरा सहगल, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और कट्रीना कैफ के साथ काम करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इन सब अभिनेत्रियों के साथ काम करके इन्हें बहुत मजा आया है। रणबीर अपनी आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में रणबीर अपनी एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी एक्स के साथ काम करने का एक अलग ही मजा है। दीपिका ने फिल्म में रणबीर को काफी सहयोग दिया है। रणबीर ने कहा कि अगले पांच सालों में वे खुद को सुपरस्टार की कतार में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर