विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर ने जिस पाक एक्‍ट्रेस को किया था फ्लाइंग किस, उसे मिली फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 18 Jun 2015 03:50 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2015 10:40 AM (IST)

पाकिस्तान में बॉलीवुड स्टार्स के प्रति क्रेज नई बात नहीं है, मगर इस फेहरिस्त में एक नाम पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तान में बॉलीवुड स्टार्स के प्रति क्रेज नई बात नहीं है, मगर इस फेहरिस्त में एक नाम पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस मावरा हॉकेन का भी शामिल हो गया है। वो बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की बड़ी फैन हैं और खबर है कि रणबीर कपूर के ही एक वीडियो की बदौलत मावरा हॉकेन को बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिल गया है।

बस स्टैंड पर चली पॉर्न फिल्म, लोग शर्म से हुए पानी-पानी

अप्रैल में रणबीर ने मावरा के नाम सोशल साइट पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया था, जिसमें वो उन्हें फ्लाइंग किस करते दिखाई दे रहे थे तो और कह रहे थे, 'हाय मावरा, मैं रणबीर कपूर...आप बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द आपसे मुलाकात होगी।'

इस वीडियो के बाद मावरा कई दिनों तक चर्चा में रही थीं। उनकी इसी लोकप्रियता के चलते उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म मिल गई है। फिलहाल वो मुंबई में हैं और जल्द ही उनकी फिल्म के नाम की घोषणा हो सकती है।

देखिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के बर्थडे पर कैसे की खूब मस्ती

22 वर्षीय मावरा का जन्म 28 सितंबर 1992 को कराची, पाकिस्तान में हुआ था। वो पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस उर्वा हॉकेन की छोटी बहन हैं। 2012 में 'मेरे हुजूर' सीरियल से उन्होंने पाक टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया और 2013 में 'हम टीवी' की बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट हुईं।