विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के बर्थडे पर कैसे की खूब मस्‍ती

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 18 Jun 2015 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2015 06:24 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बर्थडे हो और वो जश्‍न न मनाए, ये कैसे हो सकता है। उन्‍होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बर्थडे हो और वो जश्न न मनाए, ये कैसे हो सकता है। उन्होंने मंगलवार को भाई सिद्धार्थ, कजिन मन्नारा और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने ट्वीट कर भी अपनी मां को बर्थडे की बधाइयां दीं।

वहीं उनकी कजिन मन्नारा ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा उनकी मामी लगेंगी। उन्होंने भी तस्वीरों के साथ अपनी इस मामी को बर्थडे की बधाइयां दीं।

ये रही उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर। इसमें एक साथ दो तस्वीरें हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार के अन्य सदस्य मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी। यह प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वल है।