अपने जन्मदिन पर कट्रीना को प्रपोज करेंगे रणबीर?
बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है कि रणबीर कैट को इस दिन प्रपोज करने का मन बना चुके हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कितनी बढ़ चुकी है, यह तो उनकी स्पेन के एक बीच की अंतरंग तस्वीरों से सभी को पता चल ही चुका है। सूत्रों के मुताबिक, 'रणबीर कैट को कुछ दिन पहले शॉपिंग के लिए भी लेकर गए थे। शॉपिंग के दौरान रणबीर ने उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिलाए, जिनमें कीमती ईयररिंग भी शामिल थे।'

मुंबई। रणबीर कपूर को चाहने वाली लाखों लड़कियों का दिल 28 सितंबर को टूट सकता है। कट्रीना कैफ के लिए भी यह दिन खास बन सकता है क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर अपने जन्मदिन के दिन उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
बेटे पर क्यों नजर रख रहे हैं ऋषि कपूर?
बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है कि रणबीर कैट को इस दिन प्रपोज करने का मन बना चुके हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कितनी बढ़ चुकी है, यह तो उनकी स्पेन के एक बीच की अंतरंग तस्वीरों से सभी को पता चल ही चुका है। सूत्रों के मुताबिक, 'रणबीर कैट को कुछ दिन पहले शॉपिंग के लिए भी लेकर गए थे। शॉपिंग के दौरान रणबीर ने उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिलाए, जिनमें कीमती ईयररिंग भी शामिल थे।'
कैट की बहन की शादी में क्यों शरीक नहीं हुए रणबीर?
रणबीर और कैट की तस्वीरें जब मीडिया में लीक हुई थीं तो उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर काफी नाराज बताए जा रहे थे। कपूर फैमिली के नजदीकी लोगों का कहना था कि रणबीर के माता-पिता अपने बेटे की पसंद से खुश नहीं है। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि रणबीर कैट के नाम पर अपने माता-पिता को राजी कर चुके हैं। हालांकि कैट के प्रवक्ता ने रणबीर द्वारा उनके जन्मदिन पर प्रपोज करने की किसी खबर से इनकार किया है। खैर, अब सभी को यह जानने का इंतजार रहेगा कि रणबीर वाकई कैट को प्रपोज करते हैं या नहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।