विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के सवालों से परेशान रणबीर-कट्रीना अब चलें लंदन, जानें क्‍यों

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 31 Aug 2015 10:38 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 11:52 AM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ फिल्‍मों के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ फिल्मों के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों कभी सगाई तो कभी शादी के सवालों पर बिफरते नजर आ आते हैं तो कभी-कभी इन सवालों का गोल-मटोल जवाब देकर बच भी निकलते हैं। खैर, इस बार दोनों लंदन की उड़ान भरने को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म के बाद पूनम पांडे के पास लगी ऑफर्स की लाइन

हालांकि वो वहां छुट्टियां बिताने नहीं जा रहे हैं, बल्कि अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे है। एक तरफ जहां रणबीर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग लंदन में होनी है तो दूसरी तरफ कट्रीना की फिल्म 'बार बार देखो' की शूटिंग भी वही शुरू होनी है।

लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में करीना, देखें तस्वीरें

आपको ये भी बताते चलें कि कट्रीना का होमटाउन भी लंदन में ही है। अब ऐसे में अगर दोनों एक साथ लंदन में मौजूद होंगे तो जाहिर सी बात है काम करने के साथ ही दोनों एक दूसरे के लिए वक्त भी निकाल ही लेंगे। सही है, काम भी होगा और साथ में मस्ती भी।