यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साथी कलाकारों से जलते हैं रणबीर कपूर
मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान जहां अपने साथी कलाकार के बेहतर परफॉरमेंस से खुश होते हैं, वहीं मिस्टर हैंडसम यानी ...और पढ़ें

मुंबई। मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान जहां अपने साथी कलाकार के बेहतर परफॉरमेंस से खुश होते हैं, वहीं मिस्टर हैंडसम यानी रणबीर कपूर अपने साथी कलाकारों बेस्ट परफॉर्मेस से जलते हैं। जी हां रणबीर ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उनका मुकाबला हर किसी के साथ है।
करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर आने वाले रणबीर कपूर ने शो की शूटिंग के दौरान कहा कि उनका मुकाबला अमिताभ बच्चन से शुरू करके आज के युवा एक्टर वरुण धवन के साथ भी है। उन्होंने कहा कि आज का समय मुकाबले का है और हर बेहतर कलाकार के साथ उनका मुकाबला है। करण के इस सवाल पर कि उन्हें क्या अन्य कलाकारों के बेहतर परफॉर्मेस से डर लगता है, रणबीर ने कहा कि उन्हें डर नहीं लगता, लेकिन कोई कलाकार उनके सामने अच्छा काम करता है तो उससे जलन होती है।
पढ़ें : कट्रीना रणबीर की शादी के लिए ये हैं करीना के खास प्लान
गौरतलब है कि हाल ही में आमिर ने इस मुद्दे पर रणबीर से बिल्कुल विपरीत बात कही थी, उन्होंने कहा था कि वे अपने साथी कलाकारों के अच्छे काम से खुश होते हैं क्योंकि हर किसी के काम में कुछ नयापन होता है। हर किसी से कुछ सीखने को मिलता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
