विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 01 Mar 2015 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 11:56 AM (IST)

'रंगीला', 'कंपनी' और 'भूत' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक राम गोपाल वर्मा को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'रंगीला', 'कंपनी' और 'भूत' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक राम गोपाल वर्मा को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद रामू ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

सोनम कपूर को नहीं हुआ स्वाइन फ्लू!

निर्देशक ने ट्विटर पर कुछ ही मिनट पहले एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हैदराबाद पुलिस की कार में बैठे दिख रहे हैं। तस्वीर ने साथ उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे अभी गिरफ्तार किया गया है।'

शाहरुख के शो पर नहीं जाने की खबरों पर कपिल की सफाई

हालांकि न ही उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की वजह बताई है और न ही कोई और जानकारी दी है। लेकिन जिस तरह से रामू ने पुलिस की कार में बैठकर तस्वीर खिंचवाई और ट्विटर पर पोस्ट की, उससे तो यही लगता है कि या तो ये पब्लिसिटी स्टंट है या फिर वो किसी काम से पुलिस के साथ थे।

कुछ भी हो रामू, फैंस समझ गए हैं कि आप उनके साथ मजाक कर रहे हैं क्योंकि आपके ट्वीट के बाद से ही ट्विटर पर ट्रेंड शुरू हो गया है, 'नो उल्लू बनाविंग।'

फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा के बेटे अमित की मौत