विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राखी सावंत की दोस्त ने स्‍टेज पर डायरेक्‍टर को जड़ा तमाचा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 12 Dec 2014 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 12 Dec 2014 08:30 AM (IST)

राखी सावंत की एक दोस्त ने स्‍टेज पर खुलेआम एक फिल्म निर्देशक को जोरदार तमाचा रसीद दिया। ये घटना मुंबई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। राखी सावंत की एक दोस्त ने स्टेज पर खुलेआम एक फिल्म निर्देशक को जोरदार तमाचा रसीद दिया। ये घटना मुंबई में फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्च की है, जहां मॉडल बताई जा रही राखी की दोस्त ने फिल्म के निर्देशक सचींद्र शर्मा को थप्पड़ मार दिया।

इस मॉडल ने आरोप लगाया कि सचींद्र ने उन्हें रोल ऑफर करते हुए कहा था कि उन्हें ये रोल हासिल करने के लिए बहुत कुछ करना होगा। राखी की दोस्त ने निर्देशक पर सीधे कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है।

म्यूजिक लॉन्च के वक्त ये मॉडल अचानक स्टेज पर चढ़ गई और सचींद्र को थप्पड़ मार दिया। बहुत देर तक चले इस ड्रामे के बाद मॉडल राखी के साथ सांता क्रूज पुलिस स्टेशन जा पहुंची। उन्होंने सचींद्र के खिलाफ कास्टिंग काउच और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

राखी सावंत भी पूरी तरह से अपनी दोस्त के हक में उतर आई हैं।

पढ़ेंः गौहर खान को शो के दौरान दर्शक ने जड़ा थप्पड़

क्लिक करके पढि़ए साल के सबसे बकवास फिल्मी डायलॉग