विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिसे जड़ा था तमाचा, उसी के साथ इश्क लड़ा रही है राखी!

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 01:24 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2013 01:31 PM (IST)

रियलिटी शोज में कोई ना कोई बखेड़ा खड़ा करने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रियलिटी शोज में कोई ना कोई बखेड़ा खड़ा करने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। लगता है उनकी अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी से सुलह हो गई है। तभी दोनों कॉमेडी सर्कस के निर्माता राज शांडिल्य की बर्थडे पार्टी में एक साथ थिरकते नजर आए।

पढ़ें : अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत कलाकारों के लिए लड़ेंगी चुनाव

सूत्रों ने बताया कि इन दिनों राखी सांवत को अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड अभिषेक के काफी करीब आते हुए देखा गया है। राज की पार्टी में दोनों साथ में डांस करते भी नजर आए।

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले राखी सावंत ने खुले आम अपने पुराने प्रेमी अभिषेक को तमाचा मारा था। जो बाद में जाकर अखबारों की सुर्खियां बन गई थी। इस पर अभिषेक ने कहा था कि उन्हें अफसोस हैं कि वे राखी के ब्यॉयफ्रेंड हुआ करते थे। हालांकि इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई खबर नहीं आई। ये कहना मुश्किल है कि अब ये दोस्ताना क्या रंग लाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर