यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब ड्रामा क्वीन राखी सांवत कलाकारों के लिए लड़ेंगी चुनाव
मुंबई। हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली टीआरपी क्वीन राखी सावंत इस साल के सिने और एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन इलेक्शन ...और पढ़ें

मुंबई। हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली टीआरपी क्वीन राखी सावंत इस साल के सिने और एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन इलेक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका उद्देश्य सिस्टम में बदलाव लाना है जिससे आर्टिस्ट को उचित सम्मान दिया जाए।
राखी सांवत का कहना है कि आर्टिस्ट को उतना सम्मान नहीं दिया जाता जिसके वो हकदार हैं। आर्टिस्ट सुसाइड कर रहे हैं। जितना वो काम करते हैं उसके हिसाब से उन्हें पैसे भी नहीं दिए जाते। यह बहुत बड़ी कमी है इसलिए मैं अपने गु्रप के साथ इलेक्शन लड़ रही हूं।
इसके अलावा राखी ने यह भी कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि मैं यह इलेक्शन जीत जाऊं और पूरे सिस्टम को ही बदल दूं। राखी ने कहा मैं यह लड़ाई सिर्फ कलाकारों के लिए लड़ रही हूं। राखी अपने बड़बोले अंदाज से जानी जाती हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
