यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राज ठाकरे की बेटी और वरुण धवन की 'जुड़वा 2' का कनेक्शन, आप भी जानिये
फ़िल्म से जुड़े क्रू ने बताया कि उर्वशी को देखकर लगता नहीं कि वो राज ठाकरे की बेटी हैं। फ़िल्म ...और पढ़ें

मुंबई। वरुण धवन की फ़िल्म 'जुड़वा 2' से जुड़ी बहुत सी दिलचस्प ख़बरें इन दिनों सामने आ रही हैं। और आए भी क्यों न ये तो फ़िल्म जगत का रिवाज है, जैसे जैसे फ़िल्म की रिलीज़ डेट पास आती हैं ख़बरें भी कूद-कूद कर मानो खिड़की से झांक रही होतीं हैं। ऐसी ही ख़बरों में से एक ख़बर है इस फ़िल्म से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के स्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे की बेटी उर्वशी ठाकरे का कनेक्शन!
जी हां, आपको बता दें कि उर्वशी ने 'जुड़वा 2' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। राजनीति से जुड़े परिवार के सदस्य बॉलीवुड में कम ही कदम रखते हैं मगर सुनने में आया है कि ख़ुद राज ठाकरे को भी फ़िल्में देखना बहुत पसंद है। फ़िल्म से जुड़े क्रू ने बताया कि उर्वशी को देखकर लगता नहीं कि वो राज ठाकरे की बेटी हैं। फ़िल्म की शूटिंग के कई दिनों तक लोगों को नहीं पता था कि वो किस परिवार से है।
यह भी पढ़ें: अक्षय संग 'टॉयलेट...' बनाने वाले श्री नारायण इस एक्टर के साथ फैलाएंगे 'रौशनी'
इस बारे में फ़िल्म के डायरेक्टर और वरुण के पिता डेविड धवन ने कहा, "मैं जब उनसे पहली बार मिला तो मुझे लगा नहीं था कि वो शूट कर पाएंगी। मगर, इस प्रोजेक्ट में उन्होंने जी-जान लगा दी। वह काफ़ी मेहनती है और बहुत कम समय में वो हमारे क्रू में घुल-मिल गईं। अपनी पहली फ़िल्म के अनुसार वो काफ़ी बेहतरीन हैं।" यही नहीं, ख़बरें ये भी है कि उर्वशी साजिद नडियादवाला के साथ उनके आने वाले प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इसके अलावा जब हमने उर्वशी से उनकी पहली फ़िल्म और फ़िल्मी करियर के बारे में बात की तो उन्होंने कहा, "अभी मुझे बहुत आगे जाना है और फ़िलहाल मैं मीडिया से बात करने के लिए तैयार नहीं हूं।" 'जुड़वा 2' 29सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है जिसमें वरुण के साथ तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नांडिस भी हैं।

