पाकिस्तान में ध्वस्त होने से बच गई राजकपूर की पुश्तैनी हवेली
राजकपूर के पाकिस्तान स्थित तकरीबन 95 साल पुरानी पुश्तैनी हवेली को ध्वस्त होने से बचा लिया गया है। पुरातत्व निदेशालय ने कहा कि भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। ऋषि कपूर ने इस पर पाकिस्तान की जनता का धन्यवाद दिया है।
पेशावर, एजेंसियां। हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर के पाकिस्तान स्थित तकरीबन 95 साल पुरानी पुश्तैनी हवेली को ध्वस्त होने से बचा लिया गया है। राष्ट्रीय विरासत घोषित मकान के चौथे तल को तोड़ डाला गया था, लेकिन सरकार के हस्तक्षेप के बाद ऐतिहासिक भवन का शेष हिस्सा सुरक्षित है।
कबीर बेदी ने 70वें बर्थडे पर की चौथी शादी, बेटी से भी छोटी उम्र की है पत्नी
राजकपूर की पैतृक हवेली पेशावर के ढाकी मुनव्वर शाह में स्थित है। हैरत की बात यह है कि आवामी नेशनल पार्टी की नेतृत्व वाली पूर्व सरकार इसे राष्ट्रीय विरासत घोषित कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, शॉपिंग प्लाजा बनाने के लिए भवन का मौजूदा मालिक इसे तोड़ रहा था। पुरातत्व महानिदेशालय को जब इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में तोड़फोड़ कार्य को रुकवाने के लिए शनिवार को अदालत से स्थगन आदेश लिया गया।
हालांकि, तब तक भवन के चौथे तल को तोड़ा जा चुका था। दूसरे और तीसरे तल के दरवाजों और खिड़कियों को भी निकाला जा चुका था। पेशावर में पैदा हुए राजकपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों को खैबर पख्तूनख्वा सरकार विरासत घोषित कर चुकी है।
रणबीर से ब्रेकअप के बाद आधी रात सलमान से मिलीं कट्रीना
पुरातत्व निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि भवन तोड़ने की जानकारी उन्हें शनिवार सुबह मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय थान की पुलिस से संपर्क कर उसे रुकवाया। भवन के मालिक ने हालांकि बताया कि मकान को गिराने के लिए नगर निगम ने नोटिस दिया था, जिसके बाद भवन गिराने की कार्रवाई की गई। निगम ने भवन की हालत को जर्जर बताया था। पुरातत्व निदेशालय ने कहा कि भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
अक्षय कुमार ने केजरीवाल के 'ऑड ईवन फॉर्मूले' का बनाया मजाक!
पृथ्वीराज कपूर ने कराया था निर्माण
राजकपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने वर्ष 1920 में इस 'हवेली' का निर्माण कराया था। राजकपूर और उनके भाइयों का जन्म यहीं पर हुआ था। विभाजन के बाद कपूर खानदान भारत आ गया था।राजकपूर के बेटे अभिनेता ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपकी भावनाओं के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, लेकिन यह संपत्ति अब पाकिस्तान सरकार की है। उन्हें इस पर निर्णय लेने का पूरा अधिकार है।