विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रईस ट्रेन में सवार, देखें पहली तस्वीर

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 07:03 PM (IST)

शाहरुख़ की 'रईस' और रितिक की 'काबिल' 25 जनवरी को एक साथ रिलिज़ होने वाली हैं। इस बीच इस प्रकार ...और पढ़ें

रईस ट्रेन में सवार, देखें पहली तस्वीर
रईस ट्रेन में सवार, देखें पहली तस्वीर

मुंबई। फ़िल्म 'रईस' के पॉवरपैक प्रमोशन के बाद अब शाहरुख़ ने अपनी बाजी़ बदली है। वे प्रमोशन के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं लेकिन वो भी ट्रेन में। आइए आपको दिखाते हैं ट्रेन से उनकी पहली तस्वीर।

25 जनवरी को रिलिज़ होने वाली फ़िल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए किंग ख़ान ने मुंबई से दिल्ली का सफर ट्रेन में करने का मन बनाया। आपको बता दें कि वे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना भी हो चुके हैं। आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर वे आराम से बैठे हैं और फ्रूट्स का आनंद उठा रहे हैं। इससे पहले जब मुंबई सेंट्रल पर किंग ख़ान पहुंचे थे तो लोगों को हुजुम लग गया था कि उनकी एक झलक उनके फैंस को मिल जाए। आपको बता दें कि शाहरुख़ के कारण ट्रेन आठ मिनिट लेट मुंबई से रवाना हुई।

एक बार फिर YRF, इशकज़ादे कास्ट अर्जुन-परिणिति का हो सकता है रीयूनियन

शाहरुख़ की 'रईस' और रितिक की 'काबिल' 25 जनवरी को एक साथ रिलिज़ होने वाली हैं।

जब मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट के लिए झगड़ बैठे शाहरुख़ खान

इस प्रकार का प्रमोशन किस प्रकार किंग ख़ान को फायदा करेगा यह तो समय ही बताएगा।