विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार फिर YRF, इशकज़ादे कास्ट अर्जुन-परिणिति का हो सकता है रीयूनियन

By ShikhasEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 06:08 PM (IST)

अगर आप भी इशकज़ादे की इस जोड़ी के फैन हो तो शायद आपके लिए आ रही है एक खुशखबरी!

एक बार फिर YRF, इशकज़ादे कास्ट अर्जुन-परिणिति का हो सकता है रीयूनियन
एक बार फिर YRF, इशकज़ादे कास्ट अर्जुन-परिणिति का हो सकता है रीयूनियन

मुंबई। साल 2012 में फ़िल्म इशकज़ादे में दिखाई देने वाले अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा ने आज बॉलीवुड में अपना अच्छा-ख़ासा मुक़ाम हासिल कर लिया है। इशकज़ादे अर्जुन कपूर के डेब्यू और परिणीती के लीड रोल के तौर पर पहली फ़िल्म थी।

पांच साल हो गए इस फ़िल्म को मगर, लोगों के ज़हन से अर्जुन और परिणीती की अमेजिंग जोड़ी आज भी ताज़ा है। दोनों ने इसके बाद कभी साथ काम नहीं किया मगर, इवेंट्स, पार्टीज़ और रेड कारपेट पर दोनों कई बार साथ दिखे! अगर आप भी इन दोनों की जोड़ी के फैन हो तो शायद आपके लिए आ रही है एक खुशखबरी!

इसे भी पढ़ें- मामा की राह पर भांजा , इमरान खान अब करने जा रहे हैं ये काम

हवाई ख़बरों में एक ख़बर धीरे-धीरे अपना पैर जमा रही है कि अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा एक बार फिर साथ सिल्वरस्क्रीन पर दिखाई देने वालें हैं। सुना है दिबाकर बैनर्जी की अगली फ़िल्म में अर्जुन-परिणीती लीड रोल में नज़र आएंगे! मज़ेदार बात यह है कि यह फ़िल्म एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म होगी जिसमें अर्जुन का किरदार एक हरयाणवी पुलिस का है! इंट्रेस्टिंग!

इसे भी पढ़ें- शाह रुख़ ख़ान की पहली ट्रेन यात्रा में हो गया था पेट ख़राब

वहीं, परिणीती के किरदार के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है! इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के मध्य में शुरू हो जाएगी और इशकज़ादे की तरह यह फ़िल्म भी यश राज बैनर्स में बनेगी! वैसे, अर्जुन-परिणीती का होना अब तक तय नहीं हुआ है मगर, इन्हें साथ देखना कौन नहीं चाहता? फ़िलहाल तो दोनों अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। परिणीती आयुष्मान खुराना के साथ 'मेरी प्यारी बिंदु' और अर्जुन कपूर 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मुबारकां' में नज़र आने वाले हैं।