विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या बात है! अब मिनरल वाटर से नहाती हैं कंगना रनौत

By Edited By:
Published: Fri, 28 Mar 2014 12:21 PM (IST)

क्वीन फिल्म की सफलता ने कंगना रनौत के भाव बढ़ा दिए हैं। पहले उन्होंने नया घर लिया और अब मैडम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। क्वीन फिल्म की सफलता ने कंगना रनौत के भाव बढ़ा दिए हैं। पहले उन्होंने नया घर लिया और अब मैडम मिनरल वाटर से नहाने लगी हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि कंगना को साधारण पानी छोड़ इतने महंगे मिनरल वॉटर से नहाना पड़ रहा है।

पढ़ें : बढ़ गए कंगना के भाव, बढ़ाई फीस

दरअसल, कंगना ने हाल ही में मुंबई के खार स्थित घर में शिफ्ट हुईं हैं, लेकिन नए घर में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि कंगना अपने नए घर में पानी की परेशानी का सामना कर रहीं हैं। जिस नए घर में वे हाल ही में शिफ्ट हुईं हैं वहां उन्हें पानी सप्लाई और दूसरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्हें पानी का सर्टिफिकेशन तो मिल गया है, लेकिन सप्लाई अब तक शुरू नहीं हुआ है। नहाने के लिए भी कंगना मिनरल वॉटर का इस्तेमाल कर रही हैं।

पढ़ें : जब खुशी से पागल हो गईं क्वीन

पता नहीं और कितने दिन उन्हें महंगे पानी से नहाना पड़ेगा?